Headline
चारधाम यात्रा को अपने घर की यात्रा समझकर पूरी मेहतन व लगन से कार्य करें अधिकारी-आयुक्त
बदरीविशाल के अभिषेक एवं अखंड ज्योति के लिए तेल कलश प्रक्रिया आरम्भ
चारधाम यात्रा 2025: सुगम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, बुजुर्गो के साथ बच्चे भी करेंगे यात्रा
कोलकाता : लावारिस सूटकेस में मिला महिला का शव, दिखे शरीर पर चोट के निशान
गर्मी के साथ बढ़ रहा जंगलों में आग का खतरा
आईपीएल 2025– लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबला आज 
राज्य में हर नागरिक को गुणवत्तायुक्त, मानक स्तर की औषधियाँ समय पर उपलब्ध हों- डॉ. राजेश कुमार
सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती ‘खोली का गणेश‘
क्या आप भी लेते हैं ज्यादा स्ट्रेस, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

दिल्ली में उत्तराखण्ड की महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध समेत कई मुद्दों पर चर्चा

केंद्रीय गृह सचिव से मिले उत्तराखंड के डीजीपी

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

दोनों के बीच भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।

राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ।

बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया

अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top