Headline
केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 
क्या आप भी रात में देर से करते है भोजन? तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा 
सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर
आईपीएल 2025 – पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 
अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित – सीएम योगी
पावर स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की शूटिंग हुई शुरू
प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी
फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबरों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता

निर्वाचक नामावली को दिया फाइनल टच

देहरादून। राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि थर्ड जेंडर के मतदाताओं की 297 हैं। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 जिसमें 90 हजार 554 पुरूष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद में और 01 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ जनपद में चिन्हित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी और 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। मतदान से दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक पौड़ी जनपद में 181 और अल्मोड़ा जनपद में 136 पोलिंग पार्टियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top